Vijay hazare trophy: Cricket News & Match Updates
विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने रेलवे को आठ विकेट से हराया, बाबा अपराजित ने किया कमाल
9 अक्टूबर। बाबा अपराजित (नाबाद 111 और चार विकेट) के हरफनमौला खेल के दम पर तमिलनाडु ने बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में रेलवे को आठ विकेट से हरा दिया। अपराजित के अलावा विजय शंकर ने नाबाद 72 रनों की पारी खेल तमिलनाडु की जीत में योगदान दिया।
रेलवे द्वारा 204 रनों के आसान से लक्ष्य को तमिलनाडु ने इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 186 रनों की साझेदारी की बदौलत 44.1 ओवरों में हासिल कर लिया।
अपराजित ने 124 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेली। शंकर ने 113 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।
बल्ले से कमाल दिखाने से पहले, अपराजित ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और आठ ओवरों में 40 रन देकर चार विकेट झटके।
रेलवे के लिए मनीष राव ने 55, प्रथम सिंह ने 43 रन बनाए। टीम का निचला क्रम शीर्ष क्रम द्वारा दी गई सधी हुई शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका और टीम मजबूत स्कोर से चूक गई। अपराजित के अलावा मुरुगन अश्विन ने दो विकेट लिए।
Related Cricket News for Vijay hazare trophy - Tesst
विजय हजारे ट्रॉफी: अक्षदीप, समर्थ के दम पर उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा को 7 विकेट से रौंदा
विजय हजारे ट्रॉफी: तन्यम अग्रवाल के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद ने गोवा को 5 विकेट से हराया
विजय हजारे ट्रॉफी : हरफनमौला तमिलनाडु ने त्रिपुरा को 187 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा कमाल
विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा पर पंजाब की जीत, संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी
विजय हजारे ट्रॉफी : मेघालय ने मणिपुर को 3 विकेट से हराया
विजय हजारे ट्रॉफी : पंजाब ने विदर्भ को 7 विकेट से दी मात, पंजाब के इन बल्लेबाजों का कमाल
बरिंदर सरण और बिपुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बूते चंडीगढ़ को मिली जीत, असम 21 रनों से हारा
विजय हजारे ट्रॉफी : जयंत, सुमित के अर्धशतकों दम पर जीता हरियाणा, ओडिशा हारा
विजय हजारे ट्रॉफी : एकतरफा मैच में पुडुचेरी ने मिजोरम को हराया
विजय हजारे ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी से जीता तमिलनाडु,बंगाल को 74 रनों से हराया
विजय हजारे ट्राफी: अंबाती रायुडू ने मचाया धमाल, हैदराबाद ने कर्नाटक को 21 रनों से दी मात
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार के दम पर जीती मुंबई, सौराष्ट्र को पांच विकेट से मात दी
अंबाती रायुडू लगातार दूसरी बार हुए फ्लॉप, केरल के खिलाफ मैच में हुआ ऐसा हाल
विजय हजारे ट्रॉफी: गुजरात ने मध्य प्रदेश को 35 रनों हराया, गेंदबाजों ने किया कमाल
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31