Virat kohli injury update: Cricket News & Match Updates
MI vs RCB: क्या IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे Rohit Sharma और Virat Kohli? एक ही मुकाबले में दोनों हुए Injured
Rohit Sharma And Virat Kohli Injured: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 20वां मुकाबला बीते रविवार, 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI Vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां भारत के दो महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल हो गए। आलम ये रहा कि हिटमैन को अपनी बैटिंग के बीच मैदान छोड़ना पड़ा, वहीं विराट तो फील्डिंग करने ग्राउंड पर ही नहीं आए।
रोहित को हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी: मुंबई इंडियंस के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 13 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का ठोककर 19 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद वो बेहद ही दर्द में दिखे और उन्हें मैदान पर छोड़कर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उनकी इंजरी पर अब तक कोई अपडेट भी नहीं मिला है। 38 साल के हिटमैन बेहद ही कमाल की फिटनेस लेकर आईपीएल 2026 खेलने आए थे, यही वज़ह है उनकी इंजरी अब फैंस को और भी ज्यादा खल रही है। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli injury update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31