Virat kohli rohit sharma video
Advertisement
ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! LIVE Match में Virat Kohli और Rohit Sharma ने की मस्ती: देखें VIDEO
By
Nishant Rawat
April 13, 2026 • 15:19 PM View: 550
Virat Kohli And Rohit Sharma Fun Video: विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद ही करीबी दोस्त हैं और मैदान पर एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती हैं। बीते रविवार, 12 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 20वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही दिग्गजों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक दूसरे को छेड़ते नजर आए हैं।
दरअसल, ये घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 10वें ओवर के दौरान घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर हार्दिक पांड्या डालने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर फिल साल्ट ने कवर की तरफ शॉट मारा। MI के लिए यहां रोहित शर्मा तैनात थे जिन्होंने कोई भी गलती नहीं की और गेंद को पकड़ लिया।
Advertisement
Related Cricket News on Virat kohli rohit sharma video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement