Virat kohli unwanted record
Advertisement
King Kohli के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, Delhi Capitals के खिलाफ फिफ्टी ठोकने के बाद भी फंस गए VIRAT
By
Nishant Rawat
April 28, 2025 • 14:49 PM View: 903
Virat Kohli Unwanted Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 47 बॉल पर 4 चौके जड़ते हुए 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ अब विराट के नाम आईपीएल 2025 में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 45 बॉल पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की जिसके बाद अब वो आईपीएल 2025 में सबसे धीमी फिफ्टी ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर बैटर विजय शंकर को पछाड़ा है जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही 43 बॉल पर अर्धशतक ठोका था।
TAGS
Virat Kohli Virat Kohli Unwanted Record Virat Kohli Half Century Royal Challengers Bengaluru DC Vs RCB
Advertisement
Related Cricket News on Virat kohli unwanted record
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement