Virat kohli: Cricket News & Match Updates
चेजमास्टर विराट कोहली को भाता है 300 रनों से ऊपर का आंकड़ा, कई दफा अपनी बल्लेबाजी से कर चुके हैं ऐसा कमाल !
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर| क्रिकेट में अगर बीता एक दशक देखा जाए तो सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों के जाने से उभरे सूनेपन को किसी खिलाड़ी ने सही मायने में भरा है तो वो हैं भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली। इस बल्लेबाज ने बीते एक दशक में रिकार्ड बुक को नए सिरे से लिखा और उसमें अपने लिए एक नई तहरीर तैयार की है। ऐसे में इस रिकार्ड बुक में उनके लिखे अध्याय का नाम अगर 'चेज मास्टर' रखा जाए तो शायद ही किसी को एतराज होगा।
रनों का पीछा करते हुए कोहली का बल्ला अलग भाषा बोलता है। इसकी बानगी साल 2019 के भारत के आखिरी वनडे में देखी गई। विंडीज ने बाराबाती स्टेडियम में भारत को 316 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। भारत को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन अनुभवहीन मध्यक्रम ने जल्दी विकेट गंवा कर कोहली को फिर मौका दिया कि चेज मास्टर अपने अध्याय में एक और चैप्टर लिखे। कोहली चूके नहीं। 85 रन बनाए और टीम की जीत दिलाकर साल का अंत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में करने में सफल रहे।
इस चेजमास्टर ने 2008 में अपना पहला वनडे खेला था। उस समय बड़े बल्लेबाजों के रहते टीम में नियमित स्थान नहीं था। हालांकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जल्दी अपनी जगह पक्की की और फिर साल दर साल क्रिकेट के हर फॉरमेट में बल्ले से रन उगलते चले गए। यही कारण था कि जल्द ही उनकी गिनती भारत के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों होने लगी।
बीते एक दशक में भारत के सामने जब भी 300 रनों से ज्यादा की चुनौती आई तो अधिकतर समय कोहली के बल्ले ने भारत की जीत की कहानी लिखी। इस मामले में कम से कम कोहली की बराबरी आज या बीते समय का कोई और बल्लेबाज करता नहीं दिख रहा है।

पिछला एक दशक देखा जाए तो 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का औसत 141.85 का है। भारत ने बीते एक दशक में 10 बार ऐसे लक्ष्यों का पीछा किया है। इन 10 मैचों में कोहली ने 993 रन बनाए हैं, जिसमें से सात शतक और सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। यह इकलौता अर्धशतक कटक में रविवार को विंडीज के खिलाफ आया।
इन 10 मैचों में से कई ऐसे मैच हैं जो यादगार रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया में वो मैच शायद ही कोई भूल सके जिसमें भारत को 321 रनों का पीछा करना था और मैच 37 ओवरों में जीतना था ताकि तीन देशों की सीरीज के फाइनल में जगह बना सके। कोहली ने 86 गेंदों पर नाबाद 133 रनों का पारी खेल भारत को 36.4 ओवरों में ही जीत दिला दी थी और फाइनल में भी पहुंचा दिया था। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
साल 2019 में विराट कोहली ने किया कमाल, वनडे रैंकिंग में रहे टॉप पर, जानिए टॉप 10 रैंकिंग !
Virat Kohli, Rohit Sharma end 2019 at top of ICC ODI batsmen rankings
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होगा दिग्गज, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी !
'King' Kohli finishes decade on top of ODI charts
ये हैं 2019 में वनडे में सबसे ज्यादा रन मारने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
WATCH शार्दुल ठाकुर के शॉट को देखकर पवेलियन में कोहली ने मनाया जश्न तो वहीं पंत दिखाई दिए टॉवेल में !
India 'A' do away with Team India's 'compulsory' Yo-Yo test
विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंचे, तोड़ा जैक कैलिस का रिकॉर्ड
IND vs WI: विराट कोहली-रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तीसरे वनडे में बने 5 महारिकॉर्ड
2019 has been one of the best years for Indian cricket: Virat Kohli
भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से की अपने नाम, कोहली ने बनाए विराट रिकॉर्ड !
लाइव मैच में पोलार्ड ने विराट कोहली का कहा आई लव यू, फिर कोहली का रहा यह रिएक्शन !
INDvWI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी,इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू!
तीसरे वनडे में ऐसा करते ही कोहली रच देंगे विराट रिकॉर्ड, तोड़ देंगे जैक कैलिस का रिकॉर्ड!
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31