Virat kohli: Cricket News & Match Updates
शर्मनाक हार के बाद कोहली ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर कहा, सब कुछ केएल राहुल के लिए कर रहा हूं !
14 जनवरी। आस्ट्रेलियाई टीम जब भारत आई थी तो सभी को पता था कि यह टीम मजबूत है, लेकिन इतनी मजबूत की भारत को उसी के घर में पहले वनडे में 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से हरा दे, यह शायद किसी ने नहीं सोचा था। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मान गए हैं और उन्होंने कहा है कि यह टीम काफी मजबूत है और इसके खिलाफ वापसी चुनौतीपूर्ण है।
आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच मंगलवार को वानखड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। उनके गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल कर 10 विकेट से मैच जीता।
डेविड वार्नर ने नाबाद 128 रन बनाए और कप्तान फिंच ने नाबाद 110 रन।
मैच के बाद कोहली ने कहा, "उन्होंने खेल के तीनों विभागों में हमें नतमस्तक कर दिया। यह बेहद मजबूत आस्ट्रेलियाई टीम है और अगर आप इनके खिलाफ अच्छा नहीं खेले तो यह आपको नुकसान पहुंचाएंगे। हमने उनके गेंदबाजों का सम्मान किया और मैच को करीब से अपने पक्ष में नहीं लिया। हमारे लिए एक और चुनौती यहां से वापसी करने की होगी।"
भारत के लिए शिखर धवन ने 74 और लोकेश राहुल ने 47 रनों की पारी खेलीं लेकिन मध्य क्रम एक बार फिर पूरी तरह से विफल रहा।
मध्य क्रम पर कोहली ने कहा, "यह युवा मध्य क्रम के बल्लेबाजों के लिए मौका है कि वो शानदार गेंदबाजों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाएं और मैच जिताऊ पारी खेलें।"
कोहली इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे क्योंकि रोहित शर्मा ने धवन के साथ पारी की शुरुआत की और राहुल नंबर-3 पर खेले।
नंबर-4 पर खेलने पर कोहली ने कहा, "हमने इसे लेकर पहले भी चर्चा की हैं। जिस तरह से राहुल बल्लेबाजी करते आ रहे हैं तो हमने सोचा की उन्हें ऊपर खेलाना चाहिए। यह खिलाड़ियों को लाने और उन्हें परखने की बात है। लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है घबराने की नहीं। आज का दिन हमारा नहीं था।" दूसरा वनडे राजकोट में 17 जनवरी को है। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
VIDEO एडम जम्पा की फिरकी में फिर से फंसे किंग कोहली, आउट होकर खुद से नराज दिखाई दिए !
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इस बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे किंग कोहली !
Kohli is great but watching Rohit bat is satisfying: Zaheer Abbas
विराट कोहली महान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर,लेकिन बल्लेबाजी नहीं फील्डिंग में
कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया वर्ल्ड का सबसे कुशल गेंदबाज,कहा नेट्स में हमारे साथ करते हैं ऐसा
विराट कोहली का ऐलान, बुमराह हैं वर्ल्ड क्रिकेट के कुशल गेंदबाज
Virat Kohli in line to overtake Rahul Dravid's record on catches
Bumrah most skilful in world, bowls with intensity at nets: Virat Kohli
कप्तान विराट कोहली बोले, निजी सफलता नहीं भविष्य की टीम तैयार करना चाहते हैं
Not just personal glory,Captain Kohli wants to prepare team for future
पहला वनडे: ऑस्ट्रेलिया से हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया,जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन
IND vs AUS: विराट कोहली भारत में सचिन तेंदुलकर के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी करने से 1 शतक दूर
Kohli far better than Smith in white-ball cricket: Gautam Gambhir
Open to play D-N Test in Aus, be it Perth or Gabba: Virat Kohli
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31