Vivrant sharma catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, जम्मू-कश्मीर के Vivrant Sharma ने डाइव करके पकड़ा Ayush Badoni का हैरतअंगेज कैच
Vivrant Sharma Catch: भारत में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट (Ranji Trophy 2025) खेला जा रहा है जहां मंगलवार, 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर की टीम ने टूर्नामेंट के 72वें मुकाबले के चौथे दिन दिल्ली के खिलाफ 179 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच जम्मू-कश्मीर के 26 वर्षीय खिलाड़ी विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) ने दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी (Ayush Badoni) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, विवरांत का ये कैच दिल्ली की दूसरी इनिंग के 58वें ओवर में देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिनर वंशराज शर्मा करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर आयुष ने घुटने पर बैठकर एक स्वीप शॉट मारा। जान लें कि यहां आयुष गेंद को जमीन पर रखने में नाकामयाब रहे और उसे हवा में खेल बैठे। Read More...
Related Cricket News for Vivrant sharma catch - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31