Wankhede stadium update: Cricket News & Match Updates
क्या MI vs RCB मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। ये मैच आज यानि रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में हार का सामना करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही हैं। ऐसे में दोनों में से एक टीम तो जीत की राह पर जरूर लौटेगी।
हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मुंबई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी या नहीं। वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के हालात पूरे मैच के दौरान बेहतरीन रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान तापमान लगभग 25°C रहेगा जिससे क्रिकेट के लिए ये एक गर्म लेकिन आरामदायक शाम होगी। बारिश या तूफ़ान की कोई संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है। Read More...
Related Cricket News for Wankhede stadium update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31