Washington sundar handshake controversy: Cricket News & Match Updates
आखिरकार वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी, मैनचेस्टर में 'हैंडशेक विवाद' को लेकर बताई पूरी बात
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दौरान, दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफ़ी तीखी बहस देखने को मिली। सीरीज़ के दौरान कई गर्मागर्म पलों में से एक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट के अंत में आया, जब बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और अपने शतकों तक ड्रॉ के लिए राज़ी नहीं हुए।
अब सुंदर ने उस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी तोड़ी है। सुंदर ने विजडन से बातचीत के दौरान कहा, "मेरा मतलब है, ऐसा तो हर खेल में होता है, है ना? हमने ऐसी कई घटनाएं देखी हैं, सिर्फ़ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि हर खेल में। मेरा मतलब है, खेल ऐसा ही होता है। इससे बहुत कुछ सामने आता है। मुझे लगता है कि ये हम सभी के लिए एक अनुभव था, सच कहूं तो।" Read More...
Related Cricket News for Washington sundar handshake controversy - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31