Will win today
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस! कौन जीतेगा WPL 2026 का 13वां मैच? यहां देखें मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने 195 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे और फिर दिल्ली कैपिटल्स को 19 ओवर में 145 रनों के स्कोर पर ऑलआउट करके पूरे 50 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हरमप्रीत कौर की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम की निगाहें MI को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने पर टिकी होंगी।
Related Cricket News on Will win today
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31