Womens cricket: Cricket News & Match Updates
टी-20 सीरीज से बाहर हुई न्यूजीलैंड की बनार्डाइन
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज बनार्डाइन बेजयुइडेनहाउट भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गई हैं।
बनार्डाइन को नेट्स में उंगली में चोट लगी जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर जाना पड़ा है। उनके स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी एना पेटरसन को टीम में चुना गया है।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने न्यूजीलैंड के कोच हेडी टिफिन के हवाले से लिखा है, "आप कभी नहीं चाहते कि चोट के कारण खिलाड़ी बाहर हो और बनार्डाइन के मामले में भी यह अलग नहीं है। हम दुआ करेंगे कि वह जल्दी स्वस्थ हों। वह मैदान पर वापसी के लिए भरपूर कोशिश करेंगी।"
पेटरसन भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। वनडे सीरीज में वह किवी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज की दो पारियों में पांच विकेट लिए थे।
कोच ने एना के आने पर कहा, "एना टीम के साथ जुड़ रही हैं। वह अपने साथ अनुभव लेकर आएंगी। साथ ही हमें बल्ले और गेंद दोनों से विकल्प मुहैया कराएंगीं।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Womens cricket - Tesst
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने महिला भारतीय टीम को 23 रनों से दी मात, आखिरी 8 विकेट केवल 35 रन ही जोड़ सकी
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
महिला क्रिकेट, 1st T20 : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
प्रीव्यू : न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम (महिला क्रिकेट)
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के साथ घर में वनडे, टी-20 सीरीज के मैच मुम्बई, गुवाहाटी में
ICC announces women's ODI and T20I teams of the year
महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी
Women's Cricket: England move to 3rd position after series win over New Zealand
England take on table leaders New Zealand
Women's Cricket: England to play South Africa in first series at home
महिला क्रिकेट : भारत ने थाइलैंड को 66 रनों से हराया
Indian Women Cricket team eye 7th consecutive Asia Cup title
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31