Advertisement
Wtc final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WTC Final: 3 गेंदो में खत्म हो गई करोड़ों उम्मीदें, स्कॉट बोलैंड ने एक ओवर में बदल दिए ज़ज्बात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को जीत के लिए 444 रनो का लक्ष्य मिला और जब आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 280 रनों की दरकार थी और 7 विकेट बचे थे तो हर किसी ने सोचा कि आखिरी दिन उन्हें विराट कोहली और बाकी बल्लेबाजों से चमत्कार देखने को मिलेगा लेकिन पांचवें दिन जब खेल शुरू हुआ तो स्कॉट बोलैंड ने तो 3 गेंदों में ही मैच बदल दिया।
जी हां, स्कॉट बोलैंड ने एक ही ओवर में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को आउट करके भारतीय फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया। सबसे पहले 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोलैंड ने विराट कोहली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाया और उसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने रविंद्र जडेजा को भी बिना खाता खोले आउट कर दिया। Read More...
Related Cricket News for Wtc final - Tesst
WTC Final के चौथे दिन विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, महान सचिन को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
By Shubham Sharma • 3 years ago
शुभमन गिल अपने कैच से नाखुश, सोशल मीडिया पर खड़े किए सवाल
WTC Final के चौथे दिन कैमरुन ग्रीन ने शुभमन गिल का जो कैच पकड़ा वो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कई लोग इस कैच पर सवाल उठा चुके हैं और अब शुभमन ने भी अपनी नाराजगी जताई है।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: शुभमन के विवादित कैच पर ग्रीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे लगा ये क्लीन कैच था'
WTC Final के चौथे दिन शुभमन गिल का विवादित कैच चर्चा का विषय बना रहा। अब इस कैच को लेकर कैमरुन ग्रीन ने खुद चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्हें क्या लगा।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: 'पुजारा तुम तो ऐसे ना थे', बड़े मैच में कुछ ऐसे विकेट फेंक गए चेतेश्वर पुजारा
WTC Final में जब टीम इंडिया 444 रनों का पीछा करने उतरी तो उन्हे चेतेश्वर पुजारा से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो लगातार दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: पति मिचेल स्टार्क मार रहे थे चौके, स्टैंड में बैठे पत्नी एलिसा हीली ले रही थी मज़े
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य रखा है। कंगारुओं को इस स्कोर तक पहुंचाने में मिचेल स्टार्क ने भी 41 रनों का योगदान दिया।
By Shubham Sharma • 3 years ago
अजिंक्य रहाणे की पत्नी का बड़ा खुलासा, 'उंगली सूजी हुई थी लेकिन रहाणे ने स्कैन के लिए मना कर दिया'
WTC Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन इस पारी के दौरान कई बार गेंद उनके हाथ में भी लगी थी लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी करना नहीं छोड़ा।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: ब्रेन फेड का शिकार हुए कैमरून ग्रीन, 'सर जडेजा' की फिरकी ने दिमाग की बत्ती कर दी गुल
IND vs AUS, WTC 2023 Final: रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। ग्रीन 25 रन बनाकर आउट हुए।
By Nishant Rawat • 3 years ago
राहुल द्रविड़ जीरो है, जब ऊपर वाला अक्ल बांट रहा था... पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय हेड कोच को घेरा
बासित अली ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को घेरा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि राहुल द्रविड़ कोच के रूप में जीरो रहे हैं।
By Nishant Rawat • 3 years ago
VIDEO: जडेजा के सामने नहीं चली स्मिथ की हीरोगिरी, छक्का मारने के चक्कर में दे बैठे विकेट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दूसरी पारी में भी स्टीव स्मिथ एक बड़ा स्कोर बनाने की फिराक में थे लेकिन रविंद्र जडेजा के सामने वो एक बार फिर घुटने टेक गए।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई कॉमेडी, बाहर जा रही थी पूरी टीम फिर बाउंड्री से लौटे वापस
WTC Final के तीसरे दिन एक ऐसी मजेदार घटना देखने को मिली जो अक्सर आप नहीं देखते हैं। ये मज़ेदार घटना तब देखने को मिली जब भारतीय टीम के 9 विकेट गिर चुके थे।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: कुर्सी पर सो रहे थे लाबुशेन, कुछे ही सेकेंड में सिराज ने कर दी नींद खराब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन एक मजेदार पल देखने को मिला। मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसा किया कि लाबुशेन की नींद खराब हो गई।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: कैमरुन ग्रीन ने तोड़ा रहाणे का सपना, एक हाथ से लपका गज़ब का कैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे शतक की तरफ बढ़ते दिख रहे थे लेकिन कैमरुन ग्रीन ने एक हाथ से कैच लपककर उनके शतक लगाने के सपने को तोड़ दिया।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: कमिंस की गेंद पर दो बार मिला शार्दुल को दर्द, लेकिन फिर भी नहीं टूटा ठाकुर का हौंसला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाया। हालांकि, ये अर्द्धशतक इतना आसानी से नहीं आया।
By Shubham Sharma • 3 years ago
'अंपायर अंधे हो गए हैं', पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप; देखें VIDEO
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बॉल टेम्परिंग करने का आरोप लगाया है।
By Nishant Rawat • 3 years ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement