Advertisement
Wtc final: Cricket News & Match Updates
Advertisement
इंडिया यहां से WTC Final नहीं जीत सकता- रिकी पोंटिंग
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर ली है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के 5 विकेट सिर्फ 151 रन देकर हासिल कर लिए। फिलहाल आलम ये है कि भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 318 रन पीछे है।
हर किसी का मानना है कि यहां से भारतीय टीम को मैच में वापस आने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि यहां से भारत ये टेस्ट मैच नहीं जीत सकता है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, ''भारतीय टीम इस समय जिस स्थिति में है यहां से भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं जीत सकता।" Read More...
Related Cricket News for Wtc final - Tesst
VIDEO: हरभजन सिंह ने जीता दिला, पाकिस्तानी बच्चे को ओवल में दिया ऑटोग्राफ
हरभजन सिंह इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमेंट्री कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसके चलते उनकी काफी तारीफ की जा रही है।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: विकेटों के पतझड़ में, रविंद्र जडेजा ने लगा दिया बेखौफ अंदाज़ में छक्का
ऑस्ट्रेलिया को 469 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारतीय टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया लेकिन रविंद्र जडेजा ने लड़ने का जज्बा दिखाया।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: मिचेल स्टार्क ने डाली खतरनाक बॉल, विराट कोहली ने टेक दिए घुटने
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंद पर चलते बने।
By Shubham Sharma • 3 years ago
टीम इंडिया थी मुश्किल में, सस्ते में आउट होकर ड्रेसिंग रूम में निश्चिंत हंसते हुए दिखे कोहली और गिल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 469 के स्कोर पर सिमट गया था।
By Nitesh Pratap • 3 years ago
VIDEO: शुभमन ये तुमने क्या किया ? स्टंप में जा रही थी बॉल बैट लगाने की कोशिश भी नहीं की
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शुभमन गिल से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो इस मैच की पहली पारी में अपना विकेट गिफ्ट कर गए।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: शार्दुल ठाकुर ने किया ऐसा काम, 'लॉर्ड' कहने पर हो जाएंगे मजबूूर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए मुसीबत बनते दिख रहे थे लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिला दी।
By Shubham Sharma • 3 years ago
बेजान मूर्त बने कैमरून ग्रीन, गोली से भी तेज मोहम्मद शमी की गेंद पर हुआ काम तमाम, देखें VIDEO
मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के आक्रमक बल्लेबाज़ कैमरून ग्रीन को 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। शमी की गेंद पर ग्रीन रफ्तार से चकमा खा गए और फिर स्लिप पर शुभमन गिल ने एक शानदार कैच पकड़ा।
By Nishant Rawat • 3 years ago
रोहित की कप्तानी देखकर दिनेश कार्तिक को आई विराट की याद, बोले- वो अपनी कप्तानी के समय...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन भारतीय टीम की शारीरिक भाषा काफी सुस्त नजर आई और अब इसी पर दिनेश कार्तिक ने रिएक्ट किया है।
By Shubham Sharma • 3 years ago
'WTC Final खेल रहे हो और नंबर वन बॉलर बाहर है', रोहित एंड कंपनी पर जमकर भड़के गावस्कर
रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर रखने पर कई दिग्गज रोहित शर्मा एंड कंपनी को फटकार लगा चुके हैं और अब महान सुनील गावस्कर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
By Shubham Sharma • 3 years ago
WATCH: ट्रेविस हेड ने किया मोहम्मद शमी के साथ खिलवाड़, खड़े-खड़े मारा फाइनल का पहला छ्क्का
भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। हेड ने इस शतकीय पारी के दौरान कई दर्शनीय स्ट्रोक लगाए।
By Shubham Sharma • 3 years ago
ट्रैविस हेड ने रचा इतिहास, WTC Final में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उनके इस शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया मज़बूत स्थिति में भी पहुंच गया है।
By Shubham Sharma • 3 years ago
VIDEO: रोहित शर्मा ने लाइव मैच में दी साथी को गाली, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन टी-ब्रेक तक टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है। इस मैच में टॉस तो बेशक भारत ने जीता लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
By Shubham Sharma • 3 years ago
WTC Final से अश्विन हुए बाहर, तो फैंस ने टीम मैनेजमेंट पर निकाला गुस्सा
हर किसी को उम्मीद थी कि रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खिलाया जाएगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में उन्हें बाहर बिटा दिया गया जिसके बाद फैंस का गुस्सा अपने चरम पर था।
By Shubham Sharma • 3 years ago
WTC Final: कोना भरत ने ट्रोलर्स के मुंह पर जड़े ताले, विकेट के पीछे पकड़ा सुपरमैन कैच; देखें VIDEO
विकेटकीपर बल्लेबाज़ कोना भरत को बीते समय में अपनी फील्डिंग के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब केएस भरत ने विकेट के पीछे अपनी चुस्ती दिखाकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
By Nishant Rawat • 3 years ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement