Yusuf pathan: Cricket News & Match Updates
रोड सेफ्टी सीरीज का एक और खिलाड़ी पाया गया कोविड पॉज़ीटिव, सचिन, यूसुफ के बाद इरफान ने भी किया खुद को क्वारंटीन
पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इरफान ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इरफान से पहले एस.बद्रीनाथ, सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और सभी खिलाड़ी हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का खिताब जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा थे।
इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि हाल ही में जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करवा लें। सभी से कहना चाहता हूं कि मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। आप सभी की सेहत अच्छी रहे।"
उनसे पहले, बद्रीनाथ ने रविवार को ट्वीट करके कहा था, "मैं लगातार जरूरी सावधानी बरत रहा था और लगातार टेस्ट भी करा रहा था। हालांकि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आया है और मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा और घर पर आइसोलेट रहूंगा, साथ ही मेरे फिजिशियन की सलाह के अनुसार जरूरी कदम उठाऊंगा। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।"
बद्रीनाथ से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यूसुफ ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। यूसुफ मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे, जबकि सचिन इंडिया लेजेंड्स टीम के कप्तान थे। Read More...
Related Cricket News for Yusuf pathan - Tesst
Subramaniam Badrinath Tests Positive For Covid-19
एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं 'इंडिया लेजेंड्स' के खिलाड़ी, बद्रीनाथ की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव
சச்சினை தொடர்ந்து மேலும் ஒரு வீரருக்கு கரோனா!
कोरोना के कहर के बीच यूसुफ पठान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव, खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Road Safety Series: संन्यास के बाद यूसुफ पठान को भाया पुराने साथी खिलाड़ियों का साथ, टूर्नामेंट के जीतने पर खिलाड़ी ने कही ये बात
IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
भारत-न्यूजीलैंड में से कौन जीतेगा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, यूसुफ पठान ने दिया ये जवाब
यूसुफ पठान ने कहा, संन्यास के बाद भी अलग-अलग टूर्नामेंट में खेलते रहेंगे क्रिकेट
भाई यूसुफ के संन्यास पर भावुक हुए इरफान पठान, शेयर किया इमोशनल VIDEO
क्रिस गेल से भी ज्यादा था '6 फीट 1 इंच' लंबे यूसुफ पठान का खौफ, 37 गेंदों पर ठोका था तूफानी शतक
World Cup Winning All Rounder Yusuf Pathan Announces Retirement
यूसुफ पठान ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Cricket Academy Of Pathans Opens Centre In Hyderabad
KKR vs DC: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 100 छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31