Zealand test series: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, Rishabh Pant फिटनेस टेस्ट पास कर टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड हुए रवाना
Rishabh Pant Fitness Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से उबरकर पूरी तरह फिट हो गए हैं और टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो चुके हैं।
पंत ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है। ऋषभ पंत को पिछले महीने ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी। इस मुकाबले के दौरान उनके शरीर के बाईं तरफ खिंचाव (साइड स्ट्रेन) आ गया था। इसी वजह से वह न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा भी नहीं बन पाए। उस समय तक उन्हें वापसी के लिए जरूरी रिटर्न टू प्ले (RTP) सर्टिफिकेट नहीं मिला था। Read More...
Related Cricket News for Zealand test series - Tesst
होम टीम पाकिस्तान, लेकिन मैच न्यूजीलैंड में! क्रिकेट की वो अनोखी सीरीज
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का खास प्लान, Auqib Nabi को इंग्लैंड भेजने की हो रही तैयारी
क्या Nightclub विवाद में फंसे Ben Stokes लेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास? सामने आई बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 10 महीने बाद इस स्टार तेज गेंदबाज की हुई वापसी
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31