Acts kindness cricketers: Cricket News & Match Updates
कैमरों से दूर, तालियों से परे... क्रिकेटरों की जिंदगी की सबसे बड़ी पारियां
वेलिंगटन टेस्ट की टीम में मोहम्मद सिराज को न लिए जाने पर गौतम गंभीर की सोशल मीडिया पर बड़ी आलोचना हुई और तरह-तरह के आरोप लगे उन पर। तभी भारत के इस पूर्व ओपनर का एक दरियादिली का अनोखा किस्सा सामने आया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के ASI अब्दुल रशीद के 2017 में एक आतंकी हमले में शहीद होने के बाद से, उनकी बेटी ज़ोहरा रशीद की पढ़ाई का खर्च वे उठा रहे हैं। तब तो गंभीर ने ये न देखा कि वे कौन हैं?
इसी तरह का एक और किस्सा तो कुछ ही दिन पहले का है वीरेंद्र सहवाग के घर से। अंडर-19 एशिया कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने उनके बेटे आर्यवीर जब घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके परिवार के साथ पिछले लगभग 20 साल से काम कर रहे मोहम्मद इशाक का इंतकाल हो गया है। वीरेंद्र सहवाग और आर्यवीर दोनों उनके घर गए। वहां आर्यवीर ने, इशाक के 18 साल के बेटे, मोहम्मद ताइफ से वायदा किया कि अपनी इनामी रकम से उनके लिए एक नया ऑटो रिक्शा खरीदेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने परिवार से वादा किया कि उन्हें अगले 10 साल तक, इशाक की सैलरी पेंशन की तरह हर महीने देते रहेंगे ताकि इशाक की तीन बेटियों की परवरिश में मदद हो सके।
ऐसी बातें ये याद दिलाती हैं कि क्रिकेटरों के खास योगदान अक्सर, ग्राउंड के बाहर देखने को मिलते हैं। इसी से जुड़ा एक बड़ा ही खास किस्सा भारत के पूर्व ओपनर अरुण लाल का है जो बाहर बहुत कम लोग जानते हैं। अरुण लाल ने एक गरीब लड़के की न सिर्फ पढ़ाई का खर्च उठाया, उसकी बेहतर परवरिश के लिए उसे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया।
ये लगभग चार दशक पहले की बात है। अरुण लाल परिवार के लिए कपड़े धोने और उन्हें प्रेस करने का काम करने वाले धोबी का परिवार भवानीपुर में सड़क किनारे एक झोपड़ी में रहता था। वहीं गरीबी में उनके बेटे बिकाश की परवरिश हुई। Read More...
Related Cricket News for Acts kindness cricketers - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31