Indian cricketers: Cricket News & Match Updates
कैमरों से दूर, तालियों से परे... क्रिकेटरों की जिंदगी की सबसे बड़ी पारियां
वेलिंगटन टेस्ट की टीम में मोहम्मद सिराज को न लिए जाने पर गौतम गंभीर की सोशल मीडिया पर बड़ी आलोचना हुई और तरह-तरह के आरोप लगे उन पर। तभी भारत के इस पूर्व ओपनर का एक दरियादिली का अनोखा किस्सा सामने आया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के ASI अब्दुल रशीद के 2017 में एक आतंकी हमले में शहीद होने के बाद से, उनकी बेटी ज़ोहरा रशीद की पढ़ाई का खर्च वे उठा रहे हैं। तब तो गंभीर ने ये न देखा कि वे कौन हैं?
इसी तरह का एक और किस्सा तो कुछ ही दिन पहले का है वीरेंद्र सहवाग के घर से। अंडर-19 एशिया कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने उनके बेटे आर्यवीर जब घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके परिवार के साथ पिछले लगभग 20 साल से काम कर रहे मोहम्मद इशाक का इंतकाल हो गया है। वीरेंद्र सहवाग और आर्यवीर दोनों उनके घर गए। वहां आर्यवीर ने, इशाक के 18 साल के बेटे, मोहम्मद ताइफ से वायदा किया कि अपनी इनामी रकम से उनके लिए एक नया ऑटो रिक्शा खरीदेंगे। वीरेंद्र सहवाग ने परिवार से वादा किया कि उन्हें अगले 10 साल तक, इशाक की सैलरी पेंशन की तरह हर महीने देते रहेंगे ताकि इशाक की तीन बेटियों की परवरिश में मदद हो सके।
ऐसी बातें ये याद दिलाती हैं कि क्रिकेटरों के खास योगदान अक्सर, ग्राउंड के बाहर देखने को मिलते हैं। इसी से जुड़ा एक बड़ा ही खास किस्सा भारत के पूर्व ओपनर अरुण लाल का है जो बाहर बहुत कम लोग जानते हैं। अरुण लाल ने एक गरीब लड़के की न सिर्फ पढ़ाई का खर्च उठाया, उसकी बेहतर परवरिश के लिए उसे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया।
ये लगभग चार दशक पहले की बात है। अरुण लाल परिवार के लिए कपड़े धोने और उन्हें प्रेस करने का काम करने वाले धोबी का परिवार भवानीपुर में सड़क किनारे एक झोपड़ी में रहता था। वहीं गरीबी में उनके बेटे बिकाश की परवरिश हुई। Read More...
Related Cricket News for Indian cricketers - Tesst
BCCI AGM: Dhumal, Majumdar Retained In IPL Governing Council; Umpires Set For Pay Raise
VIDEO: कुलदीप यादव की प्री-वेडिंग सेरेमनी में दिखा कुलचा का याराना, चहल ने लगाई हल्दी और किया जमकर डांस
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में बिना खाता खोले लौटे साईं सुदर्शन, 4 गेंदों में आउट होकर जुड़ गए इस अनचाही लिस्ट में
IPL के बीच टी20 क्रिकेट में धोनी का नया माइलस्टोन, सिर्फ तीन भारतीय हैं आगे
Venkat Sundaram Elected Unopposed As ICA President
मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हार्दिक पांड्या की हो सकती है वापसी; रणजी भी खेलने की संभावना
BCCI Mourn Passing Of Former India Cricketer Anshuman Gaekwad
Sandeep Patil Urges BCCI To Support Ailing Anshuman Gaekwad Amidst T20 World Cup Celebrations
CLOSE-IN: Indian Cricketers Need To Overcome The "Fear Of Failure" (IANS Column)
CLOSE-IN: Retirement Is Now Just A Perfunctory Word In Cricket (IANS Column)
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31