Alyssa healy injured
Sydney Sixes को लगा तगड़ा झटका, Alyssa Healy चोटिल होकर WBBL के इतने मैचों से हुईं बाहर
Alyssa Healy Injury News: वुमेंस बिग बैश लीग का 15वां सीजन (WBBL 15) रविवार, 9 नवंबर से शुरू होने वाला है जिससे पहले सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixes) की टीम से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, सिडनी सिक्सर्स की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलिसा हीली (Alyssa Healy) जो कि ऑस्ट्रेलिया टीम की कैप्टन भी हैं, वो चोटिल होने के कारण टीम के सीजन ओपनर मुकाबले से बाहर हो गईं हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद एलिसा हीली ने अपनी नई इंजरी पर जानकारी दी है। दरअसल, हाल ही में वो Willow Talk के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं जहां उन्होंने बातचीत करते हुए ये खुलासा किया है कि भारत के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स की कैच पकड़ने की कोशिश में उन्हें दाएं हाथ के अंगूठे पर चोट आई। यही वज़ह है अब वो सिडनी सिक्सर्स के लिए WBBL का सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगी, जो कि रविवार, 9 नवंबर को पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के साथ WACA ग्राउंड पर होगा।
Related Cricket News on Alyssa healy injured
-
ICC Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया को लगा सबसे बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुई…
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली बुधवार, 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले से चोटिल होने के कारण बाहर हो गईं हैं। ...
-
Women’s T20 WC: One Bad Night Doesn't Define Us As A Team, Says Alyssa Healy
T20 World Cup: Injured Australia skipper Alyssa Healy has insisted that one bad night will not define her team, after their hopes of claiming a fourth consecutive Women’s T20 World ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31