Advertisement
England women test match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
महिला क्रिकेट में भी पुरुषों की एशेज सीरीज की तरह ज्यादा टेस्ट और कई मैचों वाली सीरीज होनी चाहिए: स्नेह राणा
England Women Test Match: फिलहाल कमर्शियल फायदों की वजह से महिलाओं का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ज्यादातर टी20 और वनडे फॉर्मेट पर ही केंद्रित रहता है, लेकिन लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक 270 रन की टेस्ट जीत के बाद, प्रमुख ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट में और टेस्ट मैच की वकालत की है। इसके लिए उन्होंने पुरुषों की एशेज सीरीज का उदाहरण दिया।
'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में, स्नेह ने सीरीज की अपनी तैयारी, मैच में बॉलिंग की योजनाओं, लॉर्ड्स में मैच के बाद के जश्न, महिलाओं के रेड-बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने और अन्य विषयों पर बात की। बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं:-
सवाल: इंग्लैंड पहुंचने के बाद ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए आपकी तैयारी कैसी थी? Read More...
Related Cricket News for England women test match - Tesst
भारत के खिलाफ करारी हार, इंग्लैंड की कप्तान ने गिनाई हार की वजह
England Women Test Match: इंग्लैंड को भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 270 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने स्वीकार किया है कि लॉर्ड्स में भारत के विरुद्ध ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के पहले दिन उनकी टीम हालात के हिसाब से जल्दी नहीं ढल पाई। कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी टीम असरदार साझेदारियां नहीं बना सकी, जिसकी वजह से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
By IANS News • 1 month ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ ने पहले लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर दर्ज किया नाम, फिर 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब भी जीता
England Women Test Match: भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए महिला टेस्ट इतिहास के पहले मैच को 270 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाया था।
By IANS News • 1 month ago
England Women vs India Women, One-off Test: यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
England Women Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन, रविवार को इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यह लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच है, जिसे जीतकर मेहमान टीम इतिहास रचना चाहेगी।
By IANS News • 1 month ago
कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया
England Women Test Match: लॉर्ड्स में जारी महिलाओं के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली टेस्ट पारी में '5 विकेट' हासिल किए। इस मुकाबले से कुछ दिन पहले, क्रांति ने उस सपने के बारे में बात की थी जो 'होम ऑफ क्रिकेट' में कदम रखने वाले हर तेज गेंदबाज का होता है। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे वह और उनकी टीम के सभी गेंदबाज ऐतिहासिक टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखवाना और इतिहास रचना चाहते थे। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक, 22 वर्षीय क्रांति ने अपनी उन बातों को सच कर दिखाया।
By IANS News • 1 month ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति का 'पंजा', मंधाना का 'अर्धशतक', दूसरे दिन तक भारत की पकड़ में मैच
England Women Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत पकड़ हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं, जिसके साथ अब उसके पास 269 रन की विशाल बढ़त है।
By IANS News • 1 month ago
महिला टेस्ट मैच: क्रांति गौड़ का पंजा, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड
England Women Test Match: मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में 115 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पांच विकेट हासिल किए।
By IANS News • 1 month ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement