Icc fined
ICC ने लगाई श्रीलंका को फटकार, स्लो ओवर रेट के लिए लगाया तगड़ा जुर्माना
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हराकर दो मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, मैच के बाद श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने ये जुर्माना लगाया। मेहमान टीम ने निर्धारित समय सीमा से एक ओवर कम फेंका था जिसके चलते उन पर ये जुर्माना लगाया है। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पाँच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
Related Cricket News on Icc fined
-
நடத்தை விதிகளை மீறியதாக ஹாரி டெக்டருக்கு அபராதம் விதித்த ஐசிசி!
ஜிம்பாப்வே அணிக்கு எதிரான டெஸ்ட் போட்டியின் போது நடத்தை விதிகளை மீறியதாக அயர்லாந்து வீரர் ஹாரி டெக்டருக்கு போட்டி கட்டணத்தில் இருந்து 15 சதவீதம் அபராதம் விதிக்கப்பட்டுள்ளது. ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31