India vs pakistan match
VIDEO: इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले तिलक वर्मा की चेतावनी, बोले- 'हम तो पहले से ही तैयार हैं'
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कंफर्म हो गया है। इस मैच को लेकर भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंन ये साफ कर दिया कि टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार भारत का पाकिस्तान से सामना एशिया कप 2026 में हुआ था जहां फाइनल में उन्होंने मेन इन ग्रीन के खिलाफ अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को खिताब जिताने में मदद की थी।
अब, पाकिस्तान सरकार के इंडिया मैच का बॉयकॉट वापस लेने के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ एक और मैच होने वाला है। इस मैच को लेकर तिलक ने कहा कि वो पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नामीबिया मैच से एक दिन पहले तिलक ने कहा, “सच कहूं तो, हम खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें एक दिन पहले पता चला कि मैच होने वाला है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी टीमों को देख रहे हैं। हम बॉलर्स और बैट्समैन को देख रहे हैं। सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार हैं। अब हम मैच ज़ोन में हैं। प्लानिंग शुरू होगी।”
Related Cricket News on India vs pakistan match
-
ஆசிய கோப்பை 2025: பாகிஸ்தானை வீழ்த்தி இந்திய அபார வெற்றி!
ஆசிய கோப்பை தொடரில் பாகிஸ்தானுக்கு எதிரான போட்டியில் இந்திய அணி 7 விக்கெட் வித்தியாசத்தில் வெற்றி பெற்று அசத்தியுள்ளது. ...
-
विराट कोहली की मस्ती: सूर्यकुमार यादव की नकल का वीडियो वायरल!
विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज, अपने मज़ाकिया अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। इस बार उन्होंने ड्रेसिंग रूम में सूर्यकुमार यादव की स्टाइल की नकल करके सभी ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31