Ishan goyal: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Sarfaraz Khan ने लपका हैरतअंगेज डाइविंग कैच, 167 रन की साझेदारी तोड़कर मुंबई को दिलाई जीत
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के 73वें लीग स्टेज मुकाबले में मुंबई और रेलवे की टीमें ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने थीं। इस मैच में गुरुवार (5 नवंबर) को चौथे दिन भारतीय युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने अपनी शानदार फील्डिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने एक ऐसा शानदार डाइविंग कैच पकड़ा, जिसने रेलवे की पारी को झटका देने के साथ ही मुंबई की मैच में वापसी भी करा दी।
दरअसल, रेलवे की टीम एक समय 83 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद ईशान गोयल और जुबैर अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर ली। ईशान गोयल ने 210 गेंदों में 103 रन और जुबैर अली ने 117 गेंदों में 115 रन की शतकीय पारियां खेलीं। ऐसा लग रहा था कि रेलवे की टीम इस साझेदारी के दम पर मैच बचाने में सफल हो जाएगी, लेकिन तभी सरफराज खान ने अपनी फील्डिंग से पूरा खेल बदल दिया। Read More...
Related Cricket News for Ishan goyal - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31