Magical delivery
Advertisement
स्टोक्स की एक जादुई गेंद ने रोका जायसवाल का तूफान, शतक के बाद बिखरे स्टंप्स; VIDEO
By
Ankit Rana
June 20, 2025 • 22:43 PM View: 533
यशस्वी जायसवाल ने हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई, लेकिन उनका तूफानी सफर एक झटके में थम गया। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 53वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसी जादुई डिलीवरी फेंकी कि शतकवीर जायसवाल का बल्ला चूक गया और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। जायसवाल की 101 रन की पारी शानदार रही, लेकिन जिस अंदाज़ में उनकी पारी खत्म हुई, उसने सभी को हैरान कर दिया।
हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर से दिखा दिया था कि वो आज कुछ खास करने वाले हैं। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी की, जो विदेशी दौरों पर पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही।
Advertisement
Related Cricket News on Magical delivery
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement