Meet kal somani
Advertisement
आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स को 1.63 अरब डॉलर में खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं?
By
IANS News
March 24, 2026 • 18:40 PM View: 129
Meet Kal Somani: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक बड़े बदलाव के तहत अमेरिकी टेक उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.63 अरब डॉलर (करीब 13,500 करोड़ रुपये) में खरीदने पर सहमति जताई है।
यह सौदा आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्वामित्व लेनदेन माना जा रहा है, जो लीग की वैश्विक ताकत को और मजबूत करता है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसकी कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई है। हालांकि, स्वामित्व में बदलाव आईपीएल 2026 के बाद लागू होने की संभावना है।
इससे पहले टीम का स्वामित्व इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास था, जिसका नेतृत्व ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बदाले करते हैं। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले इस फ्रेंचाइजी को मात्र 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था, जो उस समय सबसे सस्ती टीम थी।
Advertisement
Related Cricket News on Meet kal somani
-
Meet Kal Somani, The US-based Entrepreneur Who Bought The IPL Franchise Rajasthan Royals!
Motor City Golf Club: In a landmark development for the Indian Premier League (IPL), a US-based consortium led by tech entrepreneur Kal Somani has reportedly agreed to acquire a 100% ...
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement