Pervez musharraf: Cricket News & Match Updates
'तुम्हें धोनी कहां से मिला?', सौरव गांगुली ने परवेज मुशर्रफ को दिया था मजेदार जवाब
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf age) का दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 79 साल के परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी से जूझने के चलते निधन हुआ है। परवेज मुशर्रफ का क्रिकेट खासतौर से भारतीय क्रिकेट को काफी ज्यादा फॉलो करते थे। परवेज मुशर्रफ जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे उस वक्त ही टीम इंडिया में एम एस धोनी की एंट्री हुई थी और पाकिस्तान के खिलाफ धोनी एक से बढ़कर एक पारियां खेल रहे थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के शुरुआती वर्षों के दौरान, उनकी हेयर स्टाइल भी काफी फेमस थी। परवेज मुशर्रफ धोनी के लंबे बालों के इतने दीवाने थे कि उन्होंने धोनी को बाल न कटवाने की सलाह तक दे दी थी। परवेज मुशर्रफ का कमेंट लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान आया था जब धोनी ने 289 के स्कोर का पीछा करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता था। Read More...
Related Cricket News for Pervez musharraf - Tesst
79 साल की उम्र में परवेज मुशर्रफ का निधन, सचिन के थे दीवाने, धोनी से कहा था बाल मत कटवाना
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31