Private dinner: Cricket News & Match Updates
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम पर बोला हमला, कहा - PAK टीम ने फैंस से इस वजह से चार्ज किये 25 अमेरिकी डॉलर
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपना पहला मैच कल USA के खिलाफ खेलेगी। हालांकि टीम उससे पहले ही चर्चा में आ गयी है और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। आपको बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने एक एक टॉक शो में दावा किया है कि पाकिस्तानी टीम के लोगों ने एक कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां फैंस 25 अमरीकी डालर का भुगतान करने के बाद नेशनल टीम के खिलाड़ियों से मिल सकते थे। इसके अलावा प्राइवेट डिनर भी कर सकते है।
लतीफ ने कहा कि, "ऑफिशियल डिनर होते हैं, लेकिन यह प्राइवेट डिनर है। यह कौन कर सकता है? यह भयानक है। इसका मतलब है कि आप हमारे खिलाड़ियों से 25 डॉलर में मिले। भगवान न करे, गड़बड़ होती तो लोग कहते, लड़के पैसे कमा रहे हैं।" राशिद ने 2 जून को हुए 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम का पोस्टर भी एक्स पर पोस्ट किया और खिलाड़ियों पर इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अपने प्रैक्टिस सेशन का समय बदलने का भी आरोप लगाया। Read More...
Related Cricket News for Private dinner - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31