Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
आखिर गेंद मलिंगा के द्वारा किए जाने से पहले रोहित शर्मा ने बनाया था शार्दुल के खिलाफ यह अचूक प्लान
हैदराबाद, 13 मई | मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर उनकी टीम को आईपीएल के 12वें सीजन का खिताब दिलाने वाले लसिथ मलिंगा की तारीफ करते हुए कहा कि मलिंगा एक चैम्पियन गेंदबाज हैं।
मुम्बई ने पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई की टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन मलिंगा ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर मुम्बई को खिताब तक पहुंचा दिया।
रोहित ने मैच के बाद कहा, "मलिंगा चैम्पियन हैं। वह बीते कई सालो से हमारे लिए कारनामा करते आ रहे हैं।"
श्रीलंकाई गेंदबाज ने अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। हालांकि उनके लिए इस ओवर में कमाल कर पाना आसान नहीं था क्योंकि इससे पहले के अपने ओवर में उन्होंने 20 रन दे दिए थे।
इसे देखते हुए कप्तान रोहित अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या से कराने पर विचार कर रहे थे लेकिन मलिंगा के अंतिम ओवरों मे शानदार गेंदबाजी के रिकार्ड और उनके अनुभव को देखते हुए अंतत: उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
रोहित ने कहा, "मैं हार्दिक से अंतिम ओवर कराने के बारे में सोच रहा था लेकिन मैंने ऐसे किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया, जो इससे पहले कई बार इस तरह के हालात का सामना कर चुका है और मलिंगा से बेहतर नाम कोई नहीं हो सकता था।"
रोहित के इस फैसला की तारीफ मुम्बई इंडियंस टीम के कोच माहेला जयवर्धने ने भी की। जयवर्धने ने रोहित को रणनीतिक समझ वाला कप्तान बताया। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
Nostalgic Rohit walks down memory lane after MI win title
Shardul's send-off to de Kock irks Mumbai Indians skipper Rohit Sharma
Fan shares plan on how to tackle CSK ahead of final
मुंबई इंडियंस के फाइनल पहुंचने पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात
इस कारण हैदराबाद के खिलाफ मुंबई को मिली जीत, रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
Spinners changed the game for us,says Rohit Sharma
कोहली के साथ मैदान पर अपने रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बोले रोहित शर्मा, कही ऐसी बात
Happy Birthday रोहित शर्मा,इन रिकॉर्ड्स में हिटमैन हैं दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
IPL 2019: मुंबई इंडियंस की हार के बाद रोहित शर्मा को तगड़ा झटका,लगा इतना बड़ा जुर्माना
MI Skipper Rohit Sharma fined for breach of conduct
Had to scrape every run and wicket,says MI skipper Rohit Sharma
IPL 2019: Rohit's 67 helps Mumbai Indians post 155/4 vs CSK
Mumbai Indians release Rohit & boys for 4 days to manage workload
दिल्ली से मिली जीत के बाद खुश हुए रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी की जमकर करी तारीफ
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31