Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
दूसरे टी-20 में जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा, इस कारण मिली शानदार जीत
8 फरवरी। दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत का श्रेय टीम की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी को दिया।
भारत ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। भारत की न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 में यह पहली जीत है।
रोहित ने मैच के बाद कहा, "यह देखकर बहुत खुश हूं कि टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कितना शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में हम अपनी रणनीतियों को ठीक ढंग से लागू नहीं कर पाए थे। लेकिन आज हमने बेहतर तरीके से इसे लागू किया जिसका परिणाम भी हमें मिला।"
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया और फिर सात गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने मैच में 29 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।
उन्होंने कहा, "हमें यह समझना जरूरी था कि हमने क्या गलती की है। हम चाहते थे कि खिलाड़ी इस मैच में खुले दिमाग से मैदान में उतरे। अब हम अगले मैच को लेकर उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम वहां भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा कि आज किया है।" दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच रविवार को हेमिल्टन में खेला जाएगा। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
दूसरे टी-20 में जीत का श्रेय कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को दिया
India defeat New Zealand in 2nd T20i to level series
जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने कप्तानी में किया कमाल, कोहली से कप्तानी के मामले में निकले आगे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज, रोहित शर्मा इस नंबर पर पहुंचे
Rohit Sharma blames poor batting for loss in T20I opener
पहले टी-20 में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों पर बिफरे, प्रेजेंटेशन के दौरान कही ऐसी बात
रोहित शर्मा एक साथ तोड़ेंगे गेल और गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड,सिर्फ इतन छक्कों की जरूरत
IND vs NZ: रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बनाएंगे 2 महारिकॉर्ड
जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने युवा खिलाड़ी के से साथ जो हरकत की उसने दिल जीत लिया
टीम ने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया : रोहित
We came together well as a team,says Rohit Sharma
कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, कहा इन प्लेयर्स ने कमाल कर दिया
One of our worst performances with the bat, says Rohit Sharma
हेमिल्टन वनडे में हार से नाखुश हुए रोहित शर्मा, बताई हार की सबसे बड़ी वजह
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31