Sa vs nz t20
टी20 विश्व कप : विराट की सेना शुक्रवार को स्टॉकलैंड के खिलाफ फिर करे वार
दुबई, 4 नवंबर - दुनिया की सबसे बेहतरीन बैटिंग लाइन-अप के रूप में पहचानी जाने वाली टीम इंडिया ने बुधवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट की सेना को स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 नवंबर को होने वाले मैच में यही प्रदर्शन बरकरार रखना होगा।
भारत टी20 विश्व कप में अपने बचे हुए दो मैचों में किसी भी टीम से हारने का जोखिम नहीं उठा सकता और उसे स्कॉटलैंड और नामीबिया दोनों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। सेमीफाइनल में जाने के लिए न सिर्फ भारत को यह दो मैच जीतने होंगे बल्कि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर भी निर्भर होना पड़ेगा।
2007 टी20 विश्व कप विजेता भारत, वर्तमान में तीन मैचों में दो अंकों के साथ अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर है। इसके साथ ही पाकिस्तान (8 अंक) के साथ टॉप पर है। वहीं, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को चार-चार अंक प्राप्त हैं।
कोहली की टीम को अपने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके जीतना जरूरी होगा और यह भी उम्मीद की जाएगी कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को अच्छे अंतर से हरा दें ताकि भारत का नेट रन रेट पहले से बेहतर हो जाए। यहां पर अब कोई भी हार विराट की सेना के लिए सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को खत्म कर देगा।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड अपने बचे हुए मैच जीत जाती है तो भारत का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट जाएगा।
तीसरे मैच में भारत के बल्लेबाज, रोहित शर्मा (47 गेंदों में 74 रन), केएल राहुल (48 गेंदों में 69 रन), हार्दिक पांड्या (13 गेंदों पर नाबाद 35) और ऋषभ पंत (13 गेंदों पर नाबाद 27) रन बनाए थे। इस वजह से टीम ने 20 ओवरों में 210/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 144/7 रन ही बना सकी। भारत को यह जीत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो हार के बाद मिली। इससे भारत की उम्मीदें अभी जिंदा है। अब उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ इसी लय को बरकरार रखते हुए मैच को जीतना होगा।
भारत के लिए आर अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की, इस मैच के लिए टीम में उनको मौका दिया गया था। जिन पर वह खड़े उतरे, उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अफगानिस्तान को मैच में आगे नहीं बढ़ने दिया।
टी20 वर्ल्ड कप में राउंड 1 से क्वालीफाई करके आई स्कॉटलैंड की टीम सुपर 12 के सभी मैच हार कर ग्रुप में सबसे नीचे पायदान पर हैं, लेकिन वे भारत के लिए नाक में दम कर सकते हैं।
भारत को स्कॉटलैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत होगी है। जैसा कि रोहित और राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया था। इससे निचले क्रम के बल्लेबाज को तेज गति से रन बनाना आसान हो जाएगा। इससे भारतीय गेंदबाजों पर ओस का प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। जिससे वह अपने हिसाब से गेंदबाजी कर सकेंगे, जैसा कि बुधवार को मैच में देखने को मिला।
स्कॉटलैंड की टीम भारत के खिलाफ हमला करने के लिए अपने बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी। कप्तान काइल कोएत्जर ने कहा कि वे भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा, "मुझे मैच के परिणाम की कोई चिंता नहीं है। हम इस मंच पर खुद को साबित करने आए हैं और हम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम बड़ी टीमों की चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। इससे हमें अपनी गलतियों को सुधारने का भी मौका मिलता है। यही एकमात्र तरीका है जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।
Related Cricket News on Sa vs nz t20
-
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी को सचिन तेंदुलकर ने सराहा
मुंबई, 4 नवंबर - आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत की बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। इसे लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ...
-
அஸ்வினின் தரம் என்ன என்பதை அனைவரும் அறிந்திருப்பர் - ரோஹித் சர்மா புகழாரம்!
ஆப்கானிஸ்தானுக்கு எதிரான ஆட்டத்தில் சுழற்பந்துவீச்சாளர் ரவிச்சந்திரன் அஸ்வினின் பந்துவீச்சின் தரத்தை அனைவரும் பார்த்தார்கள் என ரோஹித் சர்மா புகழாரம் சூட்டினார். ...
-
T20 World Cup 2021: Tendulkar Impressed With Indian Batting In Win Over Afghanistan
Mumbai, Nov 4 - India's superb batting display in the 66-run win against Afghanistan in the ICC Men's T20 World Cup came in for praise from former India captain Sachin Tendulkar ...
-
टी20 विश्व कप 2021: भारत को अफगानिस्तान को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना…
दुबई, 4 नवंबर - अफगानिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने भारत की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। हालांकि, यह ...
-
டி20 உலகக்கோப்பை: ராகுல், ரோஹித்தின் ஆட்டம் தன்னை வியக்கவைத்தது - சச்சின் டெண்டுல்கர்
இந்திய அணியின் தொடக்க வீரர்களான ரோஹித் சர்மா - கேஎல் ராகுலின் ஆட்டம் தன்னை வியக்கவைத்ததாக முன்னாள் வீரர் சச்சின் டெண்டுல்கர் தெரிவித்துள்ளார். ...
-
T20 World Cup: Match Against New Zealand A Quarter-Final, Says Afghanistan's Rashid Khan
Abu Dhabi, Nov 4 - Afghanistan's big defeat to India in the ICC Men's T20 World Cup has made their upcoming clash with New Zealand a virtual quarter-final, says star spinner, ...
-
டி20 உலகக்கோப்பை: பயமறியா கிரிக்கெட் இது தான் - ரோஹித் சர்மா!
நாம் பயமில்லாமல் விளையாடும் போது தான் வெற்றி நமக்கு கிடைக்கும் என்று இந்திய வீரர் ரோஹித் சர்மா தெரிவித்துள்ளார். ...
-
அஸ்வின் வருகை பாசிட்டிவான ஒன்று - விராட் கோலி!
ரவிச்சந்திரன் அஸ்வினின் கம்பேக் எங்களுக்கு பாசிட்டிவான எண்ணத்தை வழங்கியது என இந்திய அணி கேப்டன் விராட் கோலி தெரிவித்துள்ளார். ...
-
राहुल द्रविड़ ने कोच बनते ही शुरू किया काम, कोहली के बाद इन 2 खिलाड़ियों को बनाना चाहते…
4 नवंबर को बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी की टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ टीम की कोचिंग का बागडोर संभालेंगे। ...
-
क्या भारत-अफगानिस्तान मुकाबला था फिक्स? वसीम अकरम और वकार यूनुस ने दिया बयान
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ जहां भारतीय टीम ने 66 रनों से बाजी मारी। हालांकि इस मैच के दौरान कई लोगों ...
-
Rohit Sharma Hails 'Fearless' India After Victory Against Afghanistan In T20 World Cup
Rohit Sharma on Wednesday said India's "fearless" approach led to their first win at the Twenty20 World Cup after his blistering half-century helped thrash Afghanistan by 66 runs. Sharma smashed ...
-
T20 World Cup: The Return of Ashwin Was A Real Positive, Says Virat Kohli
Abu Dhabi, Nov 4 - Indian skipper Virat Kohli on Wednesday showered praise on Ravichandran Ashwin, saying the return of the experienced spinner "was a big positive in the win". The ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 - विराट कोहली ने की रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ
अबू धाबी, 4 नवंबर - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर की वापसी 'जीत में एक बड़ी सकारात्मक' है। मेन-इन-ब्लू ...
-
T20 WC: 'जब भारतीय टीम खराब हालत में थी तब विराट कोहली ने कुछ नहीं किया'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हाथों मिली लगातार 2 हार के बाद विराट कोहली लगातार सवालों के घेरे में है। कई खिलाड़ियों ने उनके टीम सेलेक्शन ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31