Salman ali agha record
Advertisement
8 चौके 4 छक्के और 76 रन! Salman Ali Agha ने रचा इतिहास, तोड़ दिया Babar Azam का बड़ा T20I रिकॉर्ड
By
Nishant Rawat
February 01, 2026 • 12:54 PM View: 316
Salman Ali Agha Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने बीते शनिवार, 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले (PAK vs AUS 2nd T20) में 40 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के ठोककर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ सलमान ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में बाबर आज़म (Babar Azam) को पीछे छोड़कर अपनी जगह बनाई है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में सलमान अली आगा ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके साथ ही अब वो पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में बाबर आज़म को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
TAGS
Salman Ali Agha Salman Ali Agha Record Babar Azam Mohammad Hafiz PAK Vs AUS 2nd T20 PAK Vs AUS T20 Series
Advertisement
Related Cricket News on Salman ali agha record
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement