Sarfaraz khan news
क्या करके मानोगे सरफराज खान? रणजी ट्रॉफी में भी ठोक दिए 142* रन
रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘डी’ के मुकाबले में मुंबई ने पहले दिन जबरदस्त वापसी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टेस्ट बल्लेबाज़ सरफराज खान और कप्तान सिद्धेश लाड ने मुश्किल हालात से टीम को उबारते हुए मुंबई को 332/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही।
आकाश आनंद और अखिल हरवाडकर ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम को ठोस आधार मिला। हालांकि, इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाज़ों ने मैच में वापसी की और 32 ओवर के भीतर मुंबई ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज़ खो दिए। स्कोर 82/3 हो चुका था और दबाव पूरी तरह मेहमान टीम पर आ गया था। ऐसे नाजुक समय पर क्रीज पर आए सरफराज खान और सिद्धेश लाड ने हालात को पूरी तरह पलट दिया।
Related Cricket News on Sarfaraz khan news
-
VHT में सरफराज खान ने मचाई तबाही, 75 गेंदों में 14 छक्कों समेत ठोके 157 रन
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान एक बार फिर से अपने बल्ले के दम पर लाइमलाइट में आ गए हैं। उनके लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ...
-
आखिर कहां है सरफराज खान? इंडिया ए स्क्वॉड में भी नहीं किया शामिल तो भड़के फैंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने मंगलवार, 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली दो मैचों की रेड बॉल सीरीज (चार दिवसीय) के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर ...
-
आखिर सरफराज खान को क्यों नहीं किया वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सेलेक्ट? अजीत अगरकर ने दिया जवाब
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है लेकिन इस टीम में सरफराज खान को जगह नहीं दी गई ...
-
सरफराज खान ने दिया BCCI को करारा जवाब, बुची बाबु टूर्नामेंट में ठोका तूफानी शतक
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान इस समय बुची बाबू टूर्नामेंट में जमकर रन उगल रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 114 ...
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31