Shubman gill latest news
Advertisement
WATCH: क्या पिंक बॉल टेस्ट खेलेंगे शुभमन गिल? सामने आया फैंस का दिल खुश करने वाला वीडियो
By
Shubham Sharma
November 29, 2024 • 09:37 AM View: 601
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले एक खुशखबरी सामने आई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस बल्लेबाज को कथित तौर पर फिट घोषित किया गया है और वो एडिलेड में होने वाले महत्वपूर्ण टेस्ट में खेल सकते हैं।
गिल का एक वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और अब उन्हें उम्मीद है कि गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। गिल की प्रैक्टिस का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Shubman gill latest news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement