Advertisement
Tim southee his daughter: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: न्यूज़ीलैंड ने अलग अंदाज़ में दी टिम साउदी को विदाई, अपनी बेटी को गोद में लिए रखा मैदान में कदम
न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है और ये टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी के करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी है। जब टॉस के बाद दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आई तो कीवी टीम ने एक अनोखे स्टाइल में साउदी को फेयरवेल देने का फैसला किया।
दरअसल, साउदी के इस आखिरी टेस्ट मैच के लिए उनका परिवार भी मैदान पर मौजूद था और साउदी अपनी बेटी को गोद में लिए टीम की अगुवाई करते दिखे। साउदी अपनी बेटी को गोद में लिए मैदान में सबसे आगे थे और बाकी टीम उनके पीछे थी। इस दौरान साउदी काफी इमोशनल भी नजर आए क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास था कि वो इस टेस्ट के बाद दोबारा कभी भी कीवी टीम के लिए बॉलिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। Read More...
Related Cricket News for Tim southee his daughter - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement