Vijay kumar
वेन पार्नेल और विजय कुमार बने RCB का हिस्सा, रीस टॉप्ली और रजत पाटीदार हो चुके हैं टूर्नामेंट से बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार गेंदबाज़ रीस टॉप्ली और रजत पाटीदार चोटिल होकर आईपीएल सीजन 16 से बाहर हो चुके हैं जिसकी रिप्लेसमेंट के तौर पर अब RCB ने साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वेन पार्नेल और कर्नाटक के डोमेस्टिक क्रिकेटर विजय कुमार को साइन कर लिया है। वेन पार्नेल आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था जिस पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई थी।
बाएं हाथ के गन गेंदबाज़ रीस टॉप्ली अपने आईपीएल डेब्यू मैच में चोटिल हुए थे। उन्होंने महज 2 ओवर गेंदबाज़ी की थी जिसके दौरान उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट चटकाया था, लेकिन इसके बाद फील्डिंग करते हुए उनके साथ दुर्घटना घटी। टॉप्ली का पैर मैदान पर फंस गया था जिसके कारण वह अपने कंधे पर गिरे। यही कारण है वह इंजर्ड हुए। वहीं बात करें अगर रजत पाटीदार की तो वह एड़ी की चोट से परेशान थे जिस वजह से वह अब पूरे आईपीएल सीजन से भी बाहर हो चुके हैं।
Related Cricket News on Vijay kumar
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31