Advertisement
Womens champions trophy 2027: Cricket News & Match Updates
Advertisement
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का वादा, मेजबानी गंवाने के बावजूद Women’s Champions Trophy 2027 को देगा पूरा समर्थन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि वह अगले साल होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में पूरा सहयोग देगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि वह आईसीसी के उस फैसले को स्वीकार करता है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में आयोजित किया जाएगा।
एसएलसी ने कहा कि महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे बड़े टूर्नामेंट बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसी कारण वह इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए अपना समर्थन देने को तैयार है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एसएलसी के कामकाज में सरकारी दखल के कारण श्रीलंका से मेजबानी के अधिकार लेकर छह टीमों वाली इस प्रतियोगिता के आयोजन का अधिकार भारत को सौंप दिया है। Read More...
Women’s Champions Trophy 2027 Sri Lanka Australia Women England Women Zealand Women South Africa Women Women’s Cricket
Related Cricket News for Womens champions trophy 2027 - Tesst
भारत को मिली Womens Champions Trophy 2027 की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने गंवाया हाथ आया मौका?
पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है।
By IANS News • 1 day ago
ICC ने किया बड़ा ऐलान, भारत को मिली महिला क्रिकेट इतिहास की पहली Champions Trophy की मेजबानी
महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रही विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Champions Trophy 2027) की मेजबानी को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन अब इसकी मेजबानी भारत को सौंप दी गई है।
By Ankit Rana • 1 day ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Feb 2021 04:31
Advertisement